भिंड में डेढ़ दशक से फरार आरोपी पकडा गया
मध्यप्रदेश की भिंड जिला पुलिस ने पिछले करीब डेढ दशक से भी ज्यादा समय से फरार एक आरोपी को पकड लिया
By : एजेंसी
Update: 2018-08-10 13:46 GMT
भिंड। मध्यप्रदेश की भिंड जिला पुलिस ने पिछले करीब डेढ दशक से भी ज्यादा समय से फरार एक आरोपी को पकड लिया है।
जिले की ऊमरी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 17 साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश उत्तरप्रदेश के इटावा जिले निवासी उम्मेद सिंह को कल देर शाम पकड़ा।
ऊमरी थाना प्रभारी सीपी सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी उम्मेद सिंह को स्थानीय पांडरी रोड से पकड लिया गया। वह इटावा जिले के सहसों से यहां आया था।
आरोपी पर वर्ष 2001 में ऊमरी थाना में हत्या के प्रयास समे