जिला चिकित्सालय में मानवता चीख चीख कर रोती है : करुणा शुक्ला

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करूणा शुक्ला अपने सघन चुनावी जनसंपर्क के दौरान शहर के विभिन्न संगठनों

Update: 2018-11-10 15:41 GMT

राजनांदगांव। कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती करूणा शुक्ला अपने सघन चुनावी जनसंपर्क के दौरान शहर के विभिन्न संगठनों, कई संगठनों के नेताओं-नागरिकों एवं चर्च परिसर में जाकर मसीही समाज एवं अन्नकूट के कई कार्यक्रमों में शामिल होकर उनसे वोट एवं समर्थन मांगा। 

कांग्रेस के प्रवक्ता इकरामुद्दीन सोलंकी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी करूणा शुक्ला ने वार्डों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचते ही हर्षोल्लास के साथ भव्य स्वागत कर जगह-जगह आरती उतारकर मतदाताओं ने जीत कर आशीर्वाद दिया। 

श्रीमती करूणा शुक्ला ने मुख्यमंत्री पर कई सवालियां निशान लगाते हुए कहा कि लालच, प्रलोभन, शराब बाटकर विभिन्न समाजों के लोगों को प्रलोभन देकर चुनाव जीतने का हथकंडे अपना रहे हैं। शायद उनका विकास कहीं गुम हो चुका है। क्योंकि शहर की प्रबुद्ध नागरिक एवं मतदाता बंधु समझ चुके हैं कि जो व्यक्ति चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपना सकते हैं तो 15 वर्षों में आगे और क्या हमको सेवा का मौका देंगे। अफसोस की बात है कि चारो तरफ शहर में अराजकता का माहौल देखने को मिला। 15 वर्षों में सिवाए भ्रष्टाचार का तांडव शहर एवं विधानसभा में चारो ओर देखने को मिला। सबसे अहम मुद्दा जनता के सामने होता है स्वास्थ्य का शिक्षा का। स्वास्थ्य का मायने क्या होता है शायद मुख्यमंत्री समझ नहीं पाए हैं। उन्हें मालूम नहीं होगा कि जिला चिकित्सालय में गरीबों के साथ अन्याय 15 वर्षों तक होता रहा।

इलाज के नाम पर लोग इधर से उधर भटकते हुए नजर आए। सिर्फ अस्पताल के भवन बना लेने से मरीजों का इलाज नहीं होता। न तो डॉक्टरों की सुविधा है और न ही जीवन बचाने के लिए कोई ठोस उपाय शहर के अस्पताल में है। अगर जिला चिकित्सालय में देखा जाये तो हाहाकार मचा हुआ है। लोग भिलाई से रायपुर चक्कर काटकर गरीब मरीज मौत के काल में समा गया। आज भी मैं सच्चाई बयां कर रही हूं। इस जिला चिकित्सालय में मानवता चीख-चीख रोती है। 
 

Tags:    

Similar News