सरकार की नीतियों के कारण घट रहा है देश का मान सम्मान: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार की नीतियों के कारण दुनिया में हमारा मान-सम्मान घट रहा है;

Update: 2020-07-15 11:59 GMT

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार की नीतियों के कारण दुनिया में हमारा मान-सम्मान घट रहा है लेकिन आश्चर्य की बात है कि केंद्र सरकार के पास इससे निपटने की रणनीति ही नहीं है।

श्री गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा "भारत की वैश्विक रणनीति गड्डमड्ड है। हमारी शक्ति तथा सम्मान कम हो रहा है और केंद्र सरकार को पता ही नहीं है कि इस स्थिति से कैसे निपटना है।"

India’s global strategy is in tatters. We are losing power and respect everywhere and GOI has no idea what to do.https://t.co/rEMuMnJhOx

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 15, 2020

इसके साथ ही उन्होंने एक खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि चाबहार रेल परियोजना में पैसा देने में देरी का हवाला देते हुए ईरान ने भारत को बाहर कर दिया है।
 

Full View

Tags:    

Similar News