हमीरपुर हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में काकर गांव के पास गुरुवार रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये

Update: 2026-02-06 17:08 GMT

शादी समारोह जाते वक्त हुआ हादसा, दो घायल अस्पताल में भर्ती

  • काकर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी
  • मृतक की पहचान झोखर गांव निवासी देशराज (50) के रूप में

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में काकर गांव के पास गुरुवार रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतक की पहचान झोखर गांव निवासी देशराज (50) के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए सुजानपुर अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक राजस्थान का और दूसरा किन्नौर का रहने वाला है। कार में सवार तीनों लोग उहल से भेरड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी काकर पोस्ट ऑफिस के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News