सतना जिले में बिजली गिरने से पुत्र की मृत्यु, पिता घायल

मध्यप्रदेश के सतना जिले में वर्षा के दौरान एक पेड़ पर बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े एक बालक की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल

Update: 2019-09-20 17:15 GMT

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में वर्षा के दौरान एक पेड़ पर बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े एक बालक की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्षनगर में कल शाम वर्षा के दौरान एक पिता- पुत्र महुए के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी उस पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे 8 वर्षीय बालक प्रांशू कोल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उसके पिता प्रेमलाल कोल (32) गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें रीवा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News