हरियाणा निर्मित शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोदीनगर निवाड़ी पुलिस ने हरियाणा निर्मित शराब के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब भी बरामद की है
गाजियाबाद। मोदीनगर निवाड़ी पुलिस ने हरियाणा निर्मित शराब के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में शराब भी बरामद की है।
आरोपित केमिकल मिलाकर भी नकली शराब तैयार करता था। रविवार को पुलिस को किसी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्यासपुर रजवाहे के निकट खेत में एक तस्कर ने शराब लाकर छिपाई है। जिसे वह मौका पाकर बेच देगा। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन निवासी असदपुर नांगल, थाना निवाड़ी बताया। आरोपित की निशानदेही पर तस्करी कर लाई गई हरियाणा निर्मित 60 पव्वा शराब के अलावा 4 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई।
निवाड़ी थाना प्रभारी रवेंद्र ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित हरियाणा से शराब की तस्करी के अलावा खुद भी केमिकल मिलाकर कच्ची शराब तैयार करके सस्ते भाव में बेचता था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित के साथ इस गोरखधंधे में और कौन कौन लोग शामिल हैं? इसकी छानबीन की जा रही है।