72वें टोनी अवार्ड में 'हैरी पॉटर' और 'द बैंड विजिट' की धूम
72वें टोनी अवार्ड्स में 'हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड' (पहला और दूसरा भाग) को सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार मिला, जबकि 'द बैंड्स विजिट' को सर्वश्रेष्ठ संगीतमय नाटक का पुरस्कार मिला;
न्यूयॉर्क। 72वें टोनी अवार्ड्स में 'हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड' (पहला और दूसरा भाग) को सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार मिला, जबकि 'द बैंड्स विजिट' को सर्वश्रेष्ठ संगीतमय नाटक का पुरस्कार मिला। ये पुरस्कार अमेरिका में थिएटर में बेहतरीन अभिनय के लिए दिए जाते हैं।
And the Tony for Best Play goes to… Harry Potter and the Cursed Child, Parts One and Two (@hpplaynyc), Author: @jackthorne. #TonyAwards #ThisIsBroadway pic.twitter.com/5TYEpTJZuN
वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, एड्स संकट पर आधारित 'एंजेल्स इन अमेरिका' ने रविवार को हुए पुरस्कार समारोह में बेस्ट प्ले रिवाइवल का पुरस्कार अपने नाम किया।
And the Tony for Best Revival of a Play goes to… Angels in America (@angelsbway). #TonyAwards #ThisIsBroadway pic.twitter.com/OGlnOMcDj0
कई लोगों ने 'टाइम्स अप' अभियान के समर्थन में पिन लगा रखे थे या अमेरिकन सिविल लिबर्टिज यूनियन (एसीएलयू) जैसे संगठन के समर्थन में रिबन लगा रखे थे।
एंड्रयू गारफील्ड को 'एंजेल्स इन अमेरिका' के लिए नाटक में बतौर मुख्य अभिनेता सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए पुरस्कार मिला।
And the Tony for Best Leading Actor in a Musical goes to… Tony Shalhoub for @thebandsvisit. #TonyAwards #ThisIsBroadway pic.twitter.com/q6TZOF8NP5
ग्लेंडा जैक्सन को 'थ्री टॉल वीमेन' के लिए नाटक में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पुरस्कार मिला।
And the Tony for Best Leading Actress in a Play goes to… Glenda Jackson for @threetallwomen. #TonyAwards #ThisIsBroadway pic.twitter.com/87QbDFTZWN
'बैंड्स विजिट' ने सर्वश्रेष्ठ संगीतमय नाटक का पुरस्कार जीता, जबकि 'हैरी पॉटर एंड द कस्र्ड चाइल्ड' (पहला और दूसरा भाग) ने सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार जीता।
'एंजेल्स इन अमेरिका' के नाथन लेन ने बेस्ट फीचर्ड अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि 'रोजर्स एंड हैमर्सटीन्स कैरोसेल' के लिए लिंडसे मेंडेज ने बेस्ट फीचर्ड एक्ट्रेस (संगीतमय नाटक में) का टोनी अवार्ड जीता।
And the Tony for Best Featured Actor in a Play goes to… Nathan Lane for @angelsbway. #TonyAwards #ThisIsBroadway pic.twitter.com/6ifBuqD7Tg
'थ्री टॉल वीमेन' की लॉरी मेटकाफ ने नाटक में बेस्ट फीचर्ड अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
सारा बरीलेस और जोश ग्रोबेन ने यहां रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी की।