संजय गुप्ता के निधन पर अनुराग कश्यप ने जताया दुख
मुंबई, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन पर दुख जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।;
मुंबई, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन पर दुख जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। अनुराग ने बताया संजय के साथ उनका करीब 25 साल पुराना रिश्ता था। कई ऐसी बातें और किस्से थे जो अब हमेशा के लिए अधूरे रह जाएंगे।
अनुराग ने इंस्टाग्राम पर संजय के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने संजय के साथ अपने शुरुआती दिनों को याद किया।
उन्होंने बताया कि संजय ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी व्हाइट फेदर फिल्म्स की शुरुआत की थी, जो उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे फिल्ममेकर जॉन वू को श्रद्धांजलि के तौर पर बनाई गई थी। अनुराग ने इमोशनल नोट शेयर करते हुए लिखा, "यह खबर जितनी दिल तोड़ने वाली है, उतनी ही हैरान करने वाली भी। संजय का इतनी जल्दी इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। हमारी कई अधूरी बातें थीं और कई बातों का अंत होना अभी बाकी थी, जो कभी न कभी तो होना ही था। मैं तब भी साथ था जब उन्होंने जॉन वू को श्रद्धांजलि के तौर पर अपनी कंपनी व्हाइट फेदर बनाई थी, जो उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोतों में से एक थे लेकिन गुप्स, तुम्हारे जाने का यह तरीका नहीं होना चाहिए था।"
फिल्ममेकर ने कहा कि उन्हें लगता था कि उनके दोस्त में लंबी बीमारी को एक बार फिर से हरा देने की हिम्मत है। अनुराग ने आगे लिखा, "उन्होंने एक बार इसे हरा दिया था और ऐसा लगता था कि वह ऐसे इंसान हैं जो इसे बार-बार हरा सकते हैं।"
अनुराग कश्यप ने करीब 25 साल पुराने अपने रिश्ते को भी याद किया और बताया कि कैसे संजय उनकी मदद करते थे। वह उन्हें उन फिल्मों की डीवीडी ढूंढने में मदद करते थे जो वह देखना चाहते थे और बताते थे कि उन्हें कहां से लेना है। अनुराग ने लिखा, "हम लंबे समय से संपर्क में नहीं थे लेकिन करीब 25 साल पहले का एक दौर था। उन्होंने मुझे बताया था कि मुझे जो फिल्में पसंद हैं, उनकी डीवीडी कहां से और कैसे लेनी है।"
अंत में अनुराग ने संजय के परिवार, खास तौर पर उनकी पत्नी अनु और बच्चों के प्रति संवेदना जताई और इस मुश्किल समय में उन्हें हिम्मत बनाए रखने की कामना की। उन्होंने लिखा, "मेरी संवेदनाएं अनु और बच्चों के साथ हैं और मैं उनके लिए हिम्मत की दुआ करता हूं। तुम्हें शांति मिले गुप्स।"