गुजरात : राजकोट में ट्रक से अवैध शराब की बरामद
गुजरात में राजकोट शहर के डीसीबी क्षेत्र में एक ट्रक से अवैध शराब बरामद
By : एजेंसी
Update: 2019-06-25 14:03 GMT
राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के डीसीबी क्षेत्र में एक ट्रक से अवैध शराब बरामद की गयी। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आज बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर राजकेाट-कुवाडवा राजमार्ग पर बीपीसीएल पंप के पास से एक ट्रक की सोमवार देर रात तलाशी ली गयी।
तलाशी के समय ट्रक से अवैध शराब की दो हजार 784 बोतलें जब्त करके राजस्थान के बीकानेर निवासी दो लोगों आसुसिंह एच भाटी (31) और किशनसिंह शेखावत को मौके से पकड़ लिया गया।
जब्त शराब की कीमत लगभग आठ लाख 35 हजार 200 रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।