लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय बेमेतरा में अतिथि व्याख्यान
लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय (छ.ग.) के तत्वधान में आज अतिथि व्याख्यान का कार्यक्रम आयोजन किया गया
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2019-09-19 17:13 GMT
बेमेतरा। लक्ष्मण प्रसाद बैद्य शासकीय कन्या महाविद्यालय (छ.ग.) के तत्वधान में आज अतिथि व्याख्यान का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिसमें अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान की मुख्य अतिथि एवं वक्ता सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र शासकीय नवीन महाविद्यालय खुर्सीपार भिलाई छ.ग. डॉ. श्रीमती अनिता मेश्राम ने भारत का गिरता विकास दर बनाम मंदी विषय पर प्रकाश डाला।
जिसमें विस्तार से भारतीय अर्थव्यवस्था के अंतर्गत जी.डी.पी., टी.डी.एस. एवं जी.एस.टी. जैसे विषयों को सरल तरीके से समझाया।
महाविद्यालय की समस्त छात्राओं एवं अतिथि व्याख्याताओं ने इसका लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक वाणिज्य श्रीमती विनिता गौतम ने किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक समाजशास्त्र डॉ. कुन्ती साहू सहित सभी प्राध्यापक उपस्थित थे।