जीएसटी से रुकेगी टैक्स चोरी : अग्रवाल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी के आने से समानांतर अर्थव्यवस्था पर रोक लगेगी और देश और राज्यों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।;
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य और उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी के आने से समानांतर अर्थव्यवस्था पर रोक लगेगी और देश और राज्यों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अग्रवाल ने आज यहां जीएसटी पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीएसटीएन के माध्यम से टैक्स की सारी व्यवस्था पारदर्शी रहेगी और टैक्स चोरी रुक सकेगी।उन्होंने कहा कि आज दुनिया के करीब 80 देशों में जीएसटी लागू है।
और जहां भी जीएसटी के जरिए टैक्स वसूला जा रहा है वहां अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है। जिन देशों में भी जीएसटी लागू किया गया वहां की अर्थव्यवस्था में 2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि जीएसटी मूल रूप से खपत आधारित व्यवस्था है अर्थात जहां उत्पादों की खपत ज्यादा होगी उस राज्य को ज्यादा फायदा होगा लेकिन राज्यों के लिए ये अच्छा इसलिए है क्योंकि उत्पादों की अधिक खपत को प्रेरित करने से आर्थिक समृद्धि भी आएगी और राज्यों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।उन्होने कहा कि जीएसटी के आने से सभी राज्यों को टैक्स का जो नुकसान होगा उसकी शुरुआती भरपाई जीएसटी प्रावधानों के अनुरूप केंद्र सरकार करेगी इसलिए राज्य सरकारों को ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।