ग्रामीण बैंक में चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अम्बिकापुर ! अम्बिकापुर नगर के हृदय स्थल कहे जाने वाले महामाया चौक स्थित ग्रामीण बैंक में लगभग दो माह पूर्व 3 करोड़ से अधिक का सोना-चांदी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सरगना के;
अम्बिकापुर ! अम्बिकापुर नगर के हृदय स्थल कहे जाने वाले महामाया चौक स्थित ग्रामीण बैंक में लगभग दो माह पूर्व 3 करोड़ से अधिक का सोना-चांदी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सरगना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने अम्बिकापुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक जेल में बंद अपने साथियों से मिलने आ रहा था। घटना में संलिप्त चार आरोपियों की पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुकी है। एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को अब तक बैंक में चोरी हुये करोड़ों का सोना नहीं मिला है। पुलिस अब करोड़ो के सोने.चांदी व शेष एक आरोपी को पकडऩे की कार्य योजना बना रही है। मामले का खुलासा करते हुये एडीशन एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि अम्बिकापुर महामाया चौक के पास स्थित ग्रामीण बैंक शाखा अम्बिकापुर में अज्ञात चोरों ने गैस कटर के द्वारा बैंक में उपलब्ध लॉकर को काटकर उसमें से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लेे गये थे। क्राईम ब्रांच एवं कोतवाली अम्बिकापुर की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों के पता, तलाश दौरान पूर्व में घटना में संलिप्त आरोपियों अशोक रावत निवासी अम्बिकापुर, राकेश कुमार पाठक निवासी सिंगरौली, मदन महतो उर्फ विजय महतो निवासी पटना, शशिरंजन आजाद उर्फ अरूण शर्मा निवासी पटना को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुकी थी। सरगना का मास्टर माइंड संतोष गुप्ता व रजनीश फरार थे। पुलिस टीम आरोपियों के तलाश हेतु लगातार बिहार राज्य व संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थीए लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि चोरी की घटना का मुख्य आरोपी संतोष गुप्ता निवासी पटना अपने जेल में बंद साथियों से मिलने अम्बिकापुर आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशानुसार टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये नगर के विभिन्न स्थानों पर निगरानी की जा रही थी। गुरूवार की सुबह नया बस स्टैण्ड अम्बिकापुर में संतोष गुप्ता के हुलिये से मिलता.जुलता एक व्यक्ति दिखाई दिया। नया बस स्टैण्ड प्रभारी प्रआर राजेंद्र प्रताप ङ्क्षसह द्वारा कोतवाली को सूचना देने पर संयुक्त टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकडक़र पूछताछ व तलाशी ली गई तो उसके पास से प्राप्त दस्तावेजों से स्पष्ट हुआ कि संबंधित व्यक्ति संतोष गुप्ता है, जिसे टीम द्वारा पकडक़र थाना कोतवाली लाया गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर महामाया चौक के पास स्थित ग्रामीण बैंक में अशोक रावत, राकेश पाठक, मदन महतो उर्फ विजय महतो शशिरंजन आजाद उर्फ अरूण शर्मा तथा दो अन्य के साथ घटनाकारित करना स्वीकार किया तथा जेल में बंद अपने सहयोगियों से मिलने आना बताया।
संतोष गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह चोरी किये हुये सोने-चांदी को पटना निवासी रजनीश के यहां छुपाकर रखा है। पुलिस संतोष गुप्ता को न्यायालय में पेश की, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस संतोष गुप्ता के निशानदेही पर घटना में शामिल रजनीश व उसके पास रखे सोने-चांदी को बरामद करने की कार्यवाही में जुट गई है। इस कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी मणिशंकर चंद्रा, उपनिरीक्षक धर्मनारायण तिवारी, सउनि अलंगो दास, अजीत मिश्रा, समरेंद्र सिंह, प्रआर राजेंद्र, आर अमृत सिंह, अरविंद उपाध्याय शामिल हैं। वहीं क्राईम ब्रांच से प्रभारी सउनि भूपेश सिंह, विनय सिंह, प्रआर रामअवध सिंह, धीरज गुप्ता, आर भोजराज पासवान, उपेंद्र सिंह, बृजेश राय, दशरथ राजवाड़े, अमित विश्वकर्मा, जितेश साहू, अंशुल शर्मा, विरेंद्र पैकरा सहित अन्य उपस्थित थे।
---