राज्यपाल जनहित में कानून व्यवस्था बनाये रखने के संवैधानिक दखल दें: मायावती

बहुजन समाज पार्टी(बसपा)अध्यक्ष मायावती ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंन्दीबेन पटेल से संवैधानिक दखल देने की अपील की

Update: 2019-12-07 18:13 GMT

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी(बसपा)अध्यक्ष मायावती ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंन्दीबेन पटेल से संवैधानिक दखल देने की अपील की है।

सुश्री मायावती ने आज राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा “एक महिला होने के नाते मैं काफी चिन्तित हूॅ और आपसे अनुरोध है कि राज्य की संवैधानिक प्रमुख होने के साथ साथ एक महिला होने के नाते आप यहां की जनचिंता का उचित संज्ञान लेकरइनके प्रति राज्य सरकार को सचेत करें। अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था को जनहित में सामान्य बनाने के लिये संवैधानिक दखल देने की पहल करें ।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आये दिन अपराधों के साथ साथ महिला उत्पीड़न, बलात्कार व हत्या की दिल दहलाने वाली घटनायें हो रही है जिससे सामान्य जन जीवन प्रभावित है। न्याय की तलाश में प्रयासरत महिलाओं की हत्या करने व उन्हें जिन्दा जलाने की दर्दनाक ने सभी को झकझोर के रख दिया है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा है प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की सख्त जरूरत है ताकि राज्य की जनता को घोर अराजकता के जीवन से बचाया जा सके।

 

Full View

Tags:    

Similar News