अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए हर कदम उठा रही है सरकार : अनुराग

सरकार ने अर्थव्यवस्था से जुड़े विपक्ष के सवालों और भेदभाव से काम करने के आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा है कि केंद्र सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रहा है

Update: 2021-03-19 09:13 GMT

नई दिल्ली। सरकार ने अर्थव्यवस्था से जुड़े विपक्ष के सवालों और भेदभाव से काम करने के आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा है कि केंद्र सभी वर्गों के हितों के लिए काम कर रहा है और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा में अनुदानों की अनुपूरक माँगों (वर्ष 2020-21 के लिए दूसरे बैच) पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार लगातार देश की अर्थव्यवस्था को बचाने और आगे बढाने का काम कर रही है। कोरोेना महामारी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाए गये उनके कारण ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से पिछले कुछ माह के दौरान एक लाख करोड रुपए से ज्यादा का जीएसटी एकत्र किया गया है। इसी तरह से अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी मोर्चो पर प्रभावी कदम उठाए गये हैं और आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने का प्रयास हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान जो आर्थिक पैकेज सरकार लायी थी वह अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई और उसी का परिणाम है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौटी है।

उन्होंने विपक्ष के महिलाओं, मज़दूरों, ग़रीबों और किसानों के साथ सरकार की सहानुभूति नहीं होने के आरोप को गलत बताया और कहा कि विपक्ष सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए आधारहीन आरोप लगाता है।
 

Full View

Tags:    

Similar News