जीडीए उपाध्यक्ष ने मधुबन बापूधाम आवासीय योजना के निर्माणधीन भवनों का निरीक्षण किया

जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा मंगलवार को मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में निर्माणधीन भवनों का निरीक्षण किया गया

Update: 2017-11-01 17:25 GMT

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष द्वारा मंगलवार को मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में निर्माणधीन भवनों का निरीक्षण किया गया एवं रोड की कनेक्टीविटी बढ़ाने और गुणवत्तापूर्वक कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके उपरान्त मधुबन बापूधाम योजना में निर्माणाधीन बुनकर मार्ट परिसर का निरीक्षण किया गया एवं दिल्ली हॉट एवं नोएडा एक्पो मार्ट के पैटर्न पर फूड कोर्ट एवं हॉट एरिया को विकसित करने के निर्देश दिए गए है।

बुनकर मार्ट बनाने वाले 400 सीटर ओडिटोरियम कनवेन्शन सेन्टर एवं 700 गाड़ियों को खड़ा करने की सुविधा वाली की बेसमेन्ट में पार्किंग का निरीक्षण किया गया है एवं निर्माण कार्य करा रही कंपनी के अधिकारियों को 2 नवम्बर को प्राधिकरण कार्यालय में प्रोजेक्ट की डिटेल्स प्रोजेक्शन करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बुनकर मार्ट के बगल में रिक्त भूमि पर स्पोटर्स सिटी विकसित करने का प्लान मुख्य अभियन्ता को तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसमें एक छोटा इन्डोर शूटिंग रेन्ज बनाये जाने की सुविधा सहित और अन्य स्पोर्ट एक्टीविटी को शामिल किए जाने का प्राविधान सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने मधुबन बापूधाम योजना में 30 एकड़ में विकसित किए जा रहे सिटी पार्क का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही राजनगर सेन्ट्रल पार्क में म्यूजिक सिस्टम सहित लाईटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। 

Tags:    

Similar News