गड़करी कल जयपुर आयेंगे

केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी कल जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘राष्ट्रीय एकता अभियान नए भारत का एक संकल्प एक राष्ट्र-एक संविधान’ विषय पर आयोजित प्रबुद्धजन गोष्ठी में शामिल होंगे

Update: 2019-09-22 19:34 GMT

जयपुर। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी कल जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘राष्ट्रीय एकता अभियान नए भारत का एक संकल्प एक राष्ट्र-एक संविधान’ विषय पर आयोजित प्रबुद्धजन गोष्ठी में शामिल होंगे।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने आज कहा कि श्री गड़करी 23 सितम्बर को सायं 4.15 बजे जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पहुँचेंगे जहां से वह साढ़े चार बजे सीधे बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्धजन गोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद वह राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में मुलाकात करेंगे।

Full View

Tags:    

Similar News