जॉब नहीं मिलने से निराश इंजीनियर ने दी जान:माता-पिता सुबह लौटे तो फंदे पर लटका मिला शव

ग्वालियर के प्रगति नगर निवासी 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुनीत शर्मा बीटेक था और कई जगह नोकरी के लिए प्रयास कर चुका था;

Update: 2022-12-06 16:41 GMT
गजेन्द्र इंगले
ग्वालियर: ग्वालियर के प्रगति नगर निवासी 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुनीत शर्मा बीटेक था और कई जगह नोकरी के लिए प्रयास कर चुका था। नौकरी न मिलने की वजह से वह अवसाद में था। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है लेकिन मृतक के परिवार वालो का कहना है कि नौकरी न मिलने की वजह से वह तनाव में रहता था।
 
जिस समय युवक ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या की उस समय परिवार के सभी लोग शादी में शामिल होने बाहर गए थे। सोमवार जब परिवार वापस आया तो उन्होने पुनीत को पंखे से टँगा देखा। इसके बाद पुलिसको सूचना दी। पुनीत के पिता ने पुलिस को बताया कि नौकरी न मिलने से पुनीत परेशान था। परिवार ने उसे कई बार समझाया था लेकिन वह तनाव में ही रहा। 
 
पुनीत ने ग्वालियर के श्रेष्ठ संस्थान एमआईटीएस से बीटेक किया था। वह पढ़ने में होशियार था। बीटेक भी उसने बहुत अच्छे नम्बर से की थी। नौकरी के लिए वह कई इंटरव्यू दे चुका था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी। यही उसके आत्महत्या करने की वजह मानी जा रही है। 

Similar News