अलीगढ़ में ट्रक ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार की मौत, 20 घायल
उत्तर प्रदेश में अलीगढ के छर्रा क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में चार महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु
By : एजेंसी
Update: 2019-06-17 13:00 GMT
अलीगढ। उत्तर प्रदेश में अलीगढ के छर्रा क्षेत्र में ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में चार महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस ने आज को बताया कि अकराबाद के जिरोली हीरासिंह में भागवत कथा समापन के बाद ग्रामीण दो ट्राली ट्रैक्टर में सवार होकर कलश विर्सजन के लिये नरोरा गंगा घाट जा रहे थे
कि देर रात रूखाला गाँव पर तेजी से आते ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।
इस घटना में राजबाला (50), शिवकुमारी (55) की मौके पर मौत हो गयी जबकि किशन कुमारी (57) और रजनी (55) की मेडीकल कालेज में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। गंभीर रूप से घायल 20 अन्य का उपचार जेएन मेडीकल कालेज में चल रहा है।