5 हजार को मिला आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र

पेण्ड्रा ! प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत क्षेत्र के तीनों विकासखण्ड पेण्ड्रा, मरवाही एवं गौरेला के 5 हजार 1 सौ 45 ग्रामीण हितग्राहियों को सोमवार को विधायक डा. रेणु जोगी के द्वारा;

Update: 2017-02-07 03:55 GMT

आवास मेला में शामिल हुईं विधायक रेणु जोगी
पेण्ड्रा !    प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत क्षेत्र के तीनों विकासखण्ड पेण्ड्रा, मरवाही एवं गौरेला के 5 हजार 1 सौ 45 ग्रामीण हितग्राहियों को सोमवार को विधायक डा. रेणु जोगी के द्वारा आवास स्वीकृत आदेश प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
पेण्ड्रा के असेंबली हाल में 1 हजार 2 सौ 84, मरवाही में 1 हजार 8 सौ 11 एवं गौरेला के सद्भावना भवन सभा कक्ष में 2 हजार 50 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति आदेष वितरित किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डा.रेणु जोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ग्रामीणों को पक्का मकान बनाने के लिये डेढ़-डेढ़ लाख रूपये का अनुदान शासन से मिलेगा। उन्होने कहा कि पहले यह योजना इंदिरा आवास योजना के नाम से चल रहा था जिसके अंतर्गत शेड वाला मकान बनाने के लिये 96 हजार रूपये का अनुदान मिलता था। प्रधानमंत्री ने महंगाई को देखते हुए लेंटर वाले पक्के मकान बनाने के लिये अब लागत डेढ़ लाख रूपये कर दिया है। उन्होने ग्रामीण हितग्राहियों बताया कि उनके निजी खाते में तीन किश्तों में मकान बनाने की राशि जमा होगी जिसमें से पहले किश्त के रूप में 48 हजार रूपये जमा हो चुका है। उन्होने हितग्राहियों से यह अपील भी किया कि मकान बनानेके लिये दिये गए राशि में से एक रूपये का भी उपयोग दूसरे कामो के लिये नही करे नही तो मकान अधूरे रह जायेंगे। श्रीमती जोगी ने बताया कि पूर्व में भी हजारों की संख्या में इंदिरा आवास स्वीकृत किये गए थे जिनमें से कुछ हिग्राहियों ने लालचवश आवास की राषि को अन्य कार्य में खर्च कर दिया जिसके कारण कई आवास आज भी अधूरे हंै। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वर्ष 2011 में जनगणना की सूची से ग्राम सभा के द्वारा वरीयता तय करके सर्वप्रथम बेघर परिवार, उसके पश्चात निराश्रित एवं भिक्षुक, विशेष पिछड़ी जनजाति, विमुक्त किये गए बंधुआ मजदूर, षून्य कमरे वाले परिवार, कच्ची दीवार वाले एक कमरे वाले परिवार एवं अनुसंख्यक, एक कमरे वाले भूमिहीन मजदूर एवं महिला मुखिया परिवार को पहली सूची में यह आवास दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारी-बारी से आने वाले वर्शो में सभी को आवास मिलेगा इसलिये जिन्हे अभी नही मिला है वे ग्रामीण निराश न हो।  उक्त कार्यक्रम को पेण्ड्रा में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शीला पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष मीरा शुक्ला, पेण्ड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा गणेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश बंका, पवन केशरवानी, मरवाही में जनपद अध्यक्ष देवकी ओट्टी, उपाध्यक्ष रामशंकर राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बूंदकुंवर, गौरेला में जिला पंचायत उपाध्यक्ष समीरा पैकरा, जनपद अध्यक्ष पवन पैकरा, उपाध्यक्ष विजय राठौर ने भी संबोधित किया तथा आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत पेण्ड्रा, मरवाही एवं गौरेला के सीईओ केएस धु्रव, जीआर ठाकुर एवं वैभव क्षेत्रज्य ने किया। कार्यक्रम में सभी जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव सहित समस्त ग्रामीण हितग्राही उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News