बुलंदशहर में पूर्व प्रधान की हत्या

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार कर हत्या कर दी है।

Update: 2020-06-16 10:26 GMT

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान को गोली मार कर हत्या कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि जाड़ोल गांव के पूर्व प्रधान संजय सोमवार देर रात कार से बुलंदशहर की पोशकालोनी यमुनापुरम स्थित अपने आवास की ओर आ रहे थे कि घर से मात्र 200 फुट की दूरी पर पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर 15 राउंड गोलियां चलाई। इस हमले में पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में बदमाश बाईक व स्कॉर्पियो पर सवार होकर फरार हो गए।

उन्होने बताया कि पूर्व प्रधान संजय थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है। रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका है। फिलहाल सीसीटीवी कैमरो को खंगाला कर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
 

Full View

Tags:    

Similar News