सहारनपुर में शिक्षक के बंद घर में लगी आग,लाखों का समान नुकसान
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में शिक्षक मेवालाल के घर में आज शार्ट सर्किट से आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर खाक
By : एजेंसी
Update: 2019-06-22 16:16 GMT
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में शिक्षक मेवालाल के घर में आज शार्ट सर्किट से आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
पुलिस ने जानकारी में बताया कि डीसी जैन इंटर कालेज के शिक्षक मेवालाल छुट्टियों के चलते लखनऊ अपने घर गए हैं और मकान बंद है।
पड़ौसियों ने उनके घर से धुंआ निकलता देख आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उसके पहले आग में फ्रिज, इनवर्टर, टीवी ,सोफा और अन्स सामान जलकर राख हो गया।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में शिक्षक मेवालाल घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।