पुलिस व बदमाशों में चली गोलियां

मुठभेड़ के दौरान  दोनों बदमाश व एक सिपाही घायल हो गए

Update: 2018-11-24 13:48 GMT

गाजियाबाद । साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार  की रात में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली। मुठभेड़ के दौरान  दोनों बदमाश व एक सिपाही घायल हो गए। बदमाशों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जबकि सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।

 
घटनाक्रम के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात करीब 11:30 बजे साहिबाबाद पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की मोटरसाइकिल पर दो बदमाश लूटपाट करने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया जैसे ही पुलिस भोपुरा से आगे टीला मोड़ से फर्रुखनगर वाले रोड पर पहुंची तभी एक  मोटरसाइकिल पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनको रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोलियां चलाई।

 
इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली और पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों  बदमाशों को दबोच लिया। घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को एम एम जी अस्पताल  में भारती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। बदमाशों के  पैर में गोली लगी है जबकि सिपाही इमाम जैदी की बाजू में गोली लगी। इमाम जैदी को  प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बदमाशों के नाम राहुल व चंदन बताए गए हैं। जो दिल्ली के निवासी है। जो शातिर लुटेरे बताए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से  एक तमंचा  एक पिस्टल , कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद की है।
 

Tags:    

Similar News