कश्मीर: सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ  मुठभेड़ जारी

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में आज सुबह से सुरक्षा बलों और एक घर में छुपे आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड जारी है । आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी

Update: 2017-03-28 10:48 GMT

श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में आज सुबह से सुरक्षा बलों और एक घर में छुपे आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है । आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि यहां से 15 किलोमीटर दूर बड़गाम जिले में चादूरा के दरबग गांव में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना और राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते ने एक विशेष अभियान चलाया। सुरक्षाबल जिस समय गांव में एक विशेष स्थान की घेरा बंदी कर रहे थे तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर आंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।

गांव में आने जाने के सभी रास्ते बंद कर दिये गये है और चारों तरफ अतिरिक्त सुरक्षाबल लगाये गये है ताकि स्थानीय लोग किसी तरह का प्रदर्शन कर इस कार्रवाई काे बाधित न कर सके। बताया जा रहा है कि इस घर में दो आतंकवादी छिपे हुये है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब वे सुबह की नमाज की तैयारी कर रहे थे तो वहां से जोरदार विस्फोट और गोलियाें के चलने की आवाजें सुनाई दी। सुरक्षा बलों ने लोगों घरों में रहने की हिदायत दी है।
 

Tags:    

Similar News