पवन खेड़ा के घर असम पुलिस की छापेमारी, CM हिमंता की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर लगाए थे आरोप

असम पुलिस की टीम पवन खेड़ा के आवास पर पहुंच गई है। दिल्ली पुलिस उनकी सहायता कर रही है.

Update: 2026-04-07 06:44 GMT

नई दिल्ली। असम पुलिस की टीम कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची है। हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा FIR दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद, असम पुलिस कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची। दिल्ली पुलिस असम से आए अधिकारियों की सहायता कर रही है।

कानून के मुताबिक, अगर किसी एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जाती है, तो स्थानीय पुलिस को सूचित करना होता है। दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के पुलिस अधिकारी असम पुलिस की टीम की सहायता कर रहे हैं।

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा की पत्‍नी पर 3 विदेशी पासपोर्ट रखने के आरोप लगाने वाले पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए असम पुलिस की टीम पहुंची है। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत सोमवार को ही दे दिये थे।

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सरमा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। खेड़ा ने दावा किया कि सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News