यूपी के लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: हाईवे पर ट्रक और मैजिक की भिड़ंत, 10 लोगों की मौत, दो से अधिक घायल

Road Accident News: लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ऊंच गांव भरेहटा के बीच हाईवे पर मैजिक और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो से अधिक लोग घायल हुए हैं।;

Update: 2026-05-18 05:41 GMT

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-बहराइच नेशनल हाईवे 730 पर सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं बताईं जा रही हैं। हादसा ट्रक और मैजिक गाड़ी की टक्कर से हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह आठ बजे हुआ हादसा

सुबह करीब आठ बजे हुए भीषण हादसे ने अधिकारियों की नींद भी उड़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। मौके पर बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को सीएचसी खमरिया में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आठ घायलों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

तीन मृतकों की हुई पहचान

बताया जा रहा है कि मैजिक गाड़ी में 12 लोग सवार थे। तीन मृतकों की शिनाख्त हो गई हैं। इनमें जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह, अदनाम पुत्र वकील और पवन और संतोष शामिल हैं। जयवीर और पवन बहराइच के रहने वाले हैं। जबकि अदनान धौरहरा के निवासी थे। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।

नानपारा जा रहे थे मजदूर

पुलिस के मुताबिक मैजिक सवार सभी यात्री लखीमपुर से मजदूरी कर अपने गांव नानपारा वापस जा रहे थे। ये लोग गांव पहुंचते इससे पहले ही हादसे में उनकी मौत हो गई। मैजिक लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, जबकि ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था। 

Tags:    

Similar News