फाफ डु प्लेसिस के बयान ने बटोरी सुर्खियां

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) में दिया गया बयान चर्चा में है जो उन्होंने टॉस के दौरान संचालन कर रहे शख्स को दिया

Update: 2019-12-09 17:06 GMT

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) में दिया गया बयान चर्चा में है जो उन्होंने टॉस के दौरान संचालन कर रहे शख्स को दिया। एमएसएल में मैच में हुए टॉस के दौरान डु प्लेसिस से जो पार्ल रॉक्स के कप्तान हैं, उनकी टीम में बदलाव के बारे में पूछा गया। इस पर डु प्लेसिस ने मजाकिया लहजे में जो कहा वो संचालन करने वाले के चेहर पर बेहद हंसी लेकर आया साथ ही कई और लोगों के चेहरे पर भी।

टीम में बदलाव के सवाल पर डु प्लेसिस ने कहा, "हर्डस विलजोएन नहीं है क्योंकि कल ही वह इस समय मेरी बहन के साथ बिस्तर पर सो रहे हैं, कल दोनों ने शादी की है।"

विलजोएन ने शनिवार को डु प्लेसिस की बहन रेमी राइनर्स के साथ शादी है।

Full View

Tags:    

Similar News