कार्यपालक निदेशक ने आधी रात परखी ट्रांसफार्मरों की लोड क्षमता

स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगाव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने आधी रात जिले के घुमका, बाजार चारभांटा एव मुड़ीपार में ट्रांसफार्मरों की लोड क्षमता का औचक निरीक्षण किया

Update: 2018-05-19 17:21 GMT

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगाव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने आधी रात जिले के घुमका, बाजार चारभांटा एव मुड़ीपार में ट्रांसफार्मरों की लोड क्षमता का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने उक्त स्थलो पर 100 केव्हीए, 63 केेव्हीए एवं 25 केव्हीए के ट्रांसफार्मरों की विद्युत प्रवाह से संबधी तकनीकि गुणवत्ता परखी।

कार्यपालक निदेशक ने उपस्थित अधिकारियों तथा लाइनकर्मियों से घरेलु विद्युत कनेक्शनों, औद्यौगिक विद्युत कनेक्शनों के अनुरूप विद्युत आपूर्ति व निम्नदाब लाईनों के उपकरणों के संबध में जानकारी ली। राजनांदगांव एवं कबीरधाम जिले में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने उपभोक्ताओं के सभी समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने व निम्नदाब लाईनों के उपकरणों में आने वाली खराबी को तत्काल दुरूस्त करने के लिए विभाग के मेंटेंनेस टीम को अलर्ट रखने के निर्देश प्रसारित किये है। विद्युत व्यवस्था की शिकायत के मद्देनजर आकस्मिक निरीक्षण की बात भी कही है। 

कार्यपालक निदेशक पटेल ने दोनों जिलों के सभी मैदानी अधिकारियों तथा लाइन कर्मचारियों से सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग, सर्विस कनेक्शन एवं विद्यमान लाइनों के लाईन निरीक्षण एवं रखरखाव सहित कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों पर त्वारित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

उन्होनें संभागीय अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण आरक्षित रखने तथा ब्लैक आऊट के हालात में संबंधित क्षेत्र में तत्काल पहुँचकर विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए है।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरू कार्यवाही के संकेत भी उनके द्वारा दिये गये हैं। कार्यपालक निदेशक ने उपभोक्ताओं से विद्युत संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए निकटतम विद्युत कार्यालय एवं वितरण केन्द्रों पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। 

Tags:    

Similar News