करिश्मा कपूर ने की करीना की तारीफ, टेलेंट बहुत है
मुंबई, अभिनेत्री करीना कपूर अपने सशक्त, बहुमुखी और सहज अंदाज के लिए बॉलीवुड में विशेष स्थान रखती हैं। उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने बताया कि उन्हें एहसास हो गया था कि करीना सुपरस्टार बनने के लिए ही आई हैं।;
मुंबई, अभिनेत्री करीना कपूर अपने सशक्त, बहुमुखी और सहज अंदाज के लिए बॉलीवुड में विशेष स्थान रखती हैं। उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर ने बताया कि उन्हें एहसास हो गया था कि करीना सुपरस्टार बनने के लिए ही आई हैं।
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने फिल्म 'रिफ्यूजी' के पहले क्लोजअप शॉट को याद करते हुए कहा कि उन्हें उसी वक्त एहसास हो गया था कि करीना एक सुपरस्टार बनने वाली है।
करिश्मा कपूर ने कहा कि फिल्म 'रिफ्यूजी' के डायरेक्टर जेपी दत्ता, पिता एक्टर रणधीर कपूर के असिस्टेंट रह चुके थे। उन्होंने कहा, "जेपी दत्ता सर मेरे पापा के असिस्टेंट थे और फिर जेपी दत्ता सर ने करीना को लॉन्च किया। हम शूटिंग में गए थे और करीना का पहला क्लोज-अप हो रहा था और वे अपना बुर्का ऊपर कर रही थीं, जिसे देखकर लगा कि करीना सुरपरस्टार बनने वाली हैं। मुझे लगता है करीना अपनी आंखों से गजब एक्सप्रेशन देती हैं , वो कैसे करती हैं पता नहीं लेकिन वो एक अलग लेवल का होता है।"
करिश्मा ने यह भी बताया कि बड़े होते समय बहनें अपनी पर्सनैलिटी के मामले में कितनी अलग थीं। खुद को सिंपल बताते हुए उन्होंने कहा कि करीना जोशीली और बोल्ड हैं। उन्होंने कहा, "मैं थोड़ी सी सिंपल टाइप की हूं और करीना काफी डैशिंग टाइप की लड़की है। आम तौर पर ये होता है, बड़े बच्चे थोड़े सिंपल होते हैं और छोटे वाले काफी हॉट-ब्लडेड होते हैं। हर समय मुझे अपनी मां से बहन को बचाना पड़ता था।"
बता दें कि करिश्मा कपूर और करीना कपूर दोनों को बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक माना जाता है। दोनों एक्ट्रेस मशहूर एक्टर राज कपूर की पोती और एक्टर रणधीर कपूर और बबीता की बेटियां हैं। करिश्मा ने 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड में डेब्यू किया था जबकि करीना ने वर्ष 2000 में एक्टिंग में कदम रखा था।