जैकी भगनानी ने रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर लुटाया प्यार

मुंबई, अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।;

By :  IANS
Update: 2026-10-10 08:17 GMT

मुंबई, अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके पति-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

जैकी ने इंस्टाग्राम पर रकुलप्रीत के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी। उन्होंने लिखा, "तुम्हे देखकर आज भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाता, सोचता हूं कि मैं कितना खुशकिस्मत हूं ।मेरी ताकत, मेरी सबसे बड़ी सपोर्टर और मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।तुम्हारी गर्मजोशी, तुम्हारी कभी खत्म न होने वाली एनर्जी और हमारे घर को सबसे खुशहाल जगह बनाने के लिए शुक्रिया। चलो, एक और साल साथ में सपने पूरे करते हैं और ढेर सारी खूबसूरत यादें बनाते हैं। आई लव यू।" जैकी के पोस्ट करने के बाद दोनों के इंडस्ट्री के दोस्त और फैंस भी रकुल को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रकुल मुख्य रूप से साउथ और हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अभिनेत्री ने साल 2009 में कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद 2011 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां वह पांचवें स्थान पर रहीं थी। इस प्रतियोगिता ने उन्हें बॉलीवुड में प्रवेश करने का मौका दिया। रकुल ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बनाई।

साल 2014 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म 'यारियां' से डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ हिमांश कोहली मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद वे 'अय्यारी', 'दे दे प्यार दे', 'मरजावां', 'छतरीवाली', और साउथ की 'ध्रुवा' जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आई थी। अभिनेत्री को पिछली बार फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में देखा गया था।

रकुल ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में जैकी भगनानी के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। यह जोड़ा अपनी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति प्यार के लिए अक्सर चर्चा में रहता है।

Tags:    

Similar News