जैकी भगनानी और रकुल ने मनाया मां पूजा भगनानी का बर्थडे

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी की मां पूजा भगनानी मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं।;

By :  IANS
Update: 2026-10-20 10:19 GMT

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता जैकी भगनानी की मां पूजा भगनानी मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जैकी और उनकी पत्नी-अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने पूजा भगनानी को जन्मदिन की बधाई दी।

जैकी ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनकी मां की मुस्कान और प्यार भरे लम्हों की झलक देखने को मिली। अपनी इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने मां के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, "मां, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने मुझे प्यार, सम्मान और मजबूती से खड़ा रहना सिखाया। मैं आज जो कुछ भी हूं और जो कुछ भी हासिल करने की उम्मीद रखता हूं, उसकी शुरुआत आपके आशीर्वाद से होती है। हमारी ताकत, सुरक्षित जगह और इस परिवार का दिल बने रहने के लिए शुक्रिया। शब्दों से परे आपसे प्यार करता हूं।"

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी अपनी सास को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों के साथ में बिताए गए पल शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपनी सास की तारीफ करते हुए बताया कि उनमें प्यार का एहसास कराने की एक खूबी है और ये उनकी सबसे खूबसूरत बात है।

उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं, मां। आपमें बिना कोशिश किए ही लोगों को प्यार का एहसास कराने की एक खूबी है और ये आपके बारे में सबसे खूबसूरत बात है। मैं उम्मीद करती हूं कि आज का दिन आपके लिए उतनी ही खुशियां लेकर आए, जितनी आप अपने आसपास के लोगों को देती हैं। आपके चेहरे पर मुस्कान की अनगिनत वजहें हों, ढेर सारा प्यार, अच्छी सेहत और खूबसूरत पलों से भरा साल हो, यही दुआ है। आपको ढेर सारा प्यार।"

पूजा भगनानी लोकप्रिय फिल्म निर्माता वाणु भगनानी की पत्नी हैं, जो कुली नंबर 1 (1995), हीरो नंबर 1 (1997), बीवी नंबर 1 (1999) और शादी नंबर 1 (2005) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं।

Tags:    

Similar News