पिंकी रोशन के जन्मदिन पर पति राकेश रोशन और बेटी सुनैना ने दी बधाई

मुंबई, फिल्ममेकर राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन गुरुवार को अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता राकेश रोशन और उनकी बेटी सुनैना रोशन ने जन्मदिन की बधाई दी।;

By :  IANS
Update: 2026-10-22 08:03 GMT

मुंबई, फिल्ममेकर राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन गुरुवार को अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता राकेश रोशन और उनकी बेटी सुनैना रोशन ने जन्मदिन की बधाई दी।

अभिनेता राकेश रोशन ने जन्मदिन की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम पर पिंकी रोशन की एक स्टाइलिश तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बैठकर कैमरे की ओर मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने अपना लुक स्टाइलिश सनग्लासेस, सफेद मोती के झुमके और मैचिंग नेकलेस के साथ पूरा किया। उनका शॉर्ट हेयरस्टाइल उनके एलिगेंट लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।

तस्वीर पोस्ट कर राकेश रोशन ने लिखा, "पिंकी, एक और साल। बीते साले से ज्यादा खूबसूरत और प्यार से भरा। जन्मदिन की 73वीं सालगिरह मुबारक हो।" कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में पिंकी को जन्मदिन की बधाई दी। नील नितिन मुकेश ने कमेंट किया, "जन्मदिन मुबारक हो।" रोनित बोस रॉय ने लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो पिंकी जी।"

अभिनेता राकेश रोशन और पिंकी रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने भी अपनी मां के खास दिन पर एक नोट लिखा और मां के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों के साथ में बिताए गए पल शामिल हैं।

सुनैना रोशन ने लिखा, "आप मेरी सबसे सुरक्षित जगह और सबसे अच्छी दोस्त हैं। जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में आप मेरी ताकत बनी रहीं, जिन पर मैं भरपूर विश्वास रख सकती हूं और जो मुझे सबसे बेहतर तरीके से समझती हैं। मां मुझे संभालने, बिना शर्त वाला प्यार करने और हमेशा मेरा सबसे बड़ा सहारा बनने के लिए शुक्रिया।"

उन्होंने लिखा, "मैं कितनी भी बड़ी हो जाऊं, मुझे हमेशा आपकी जरूरत रहेगी, जो मेरी राजदार और हमेशा के लिए मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। मुझे हमारे छोटे-छोटे राज, मजाक और वो सारे पल बहुत पसंद हैं जो सिर्फ हमारे हैं। उम्मीद है आपको पता होगा कि आप मेरे लिए कितनी मायने रखती हो और सच में आप मेरी पूरी दुनिया हो।"

उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आप आज और हमेशा मेरे साथ हो। जन्मदिन मुबारक हो, मम्मा। मैं आपसे शब्दों से भी ज्यादा प्यार करती हूं, हमेशा और बेइंतहा।"

Tags:    

Similar News