'डोरोथी' फिल्म की रिलीज पर भावुक हुए डायरेक्टर

मुंबई, अभिनेता कार्तिक सुब्बाराज ने तमिल भाषा की फिल्म 'डोरोथी' शुक्रवार को रिलीज हो गई।;

By :  IANS
Update: 2026-09-25 11:13 GMT

मुंबई, अभिनेता कार्तिक सुब्बाराज ने तमिल भाषा की फिल्म 'डोरोथी' शुक्रवार को रिलीज हो गई। निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म ने उन्हें फिल्ममेकर और आर्टिस्ट के तौर पर बदल दिया है।

निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे इमोशनल कहानी है। उन्होंने लिखा, "आज डोरोथी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 10वीं फिल्म होने के बावजूद भी मैं फिल्म को लेकर उतना ही उत्साहित और नर्वस हूं, जितना पहली फिल्म 'पिज्जा' को लेकर था। इस फिल्म को बनाते हुए जो दिन मैंने बिताए हैं, उन्होंने मुझे एक इंसान, फिल्ममेकर और एक आर्टिस्ट के तौर पर बदल दिया है।"

निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म की कहानी 90 के दशक की कई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। उन्होंने लिखा, "मेरी यह फिल्म अब तक की सबसे सच्चाई के करीब और इमोशनल कहानियों में से एक है।

यह कहानी 90 के दशक की कई सच्ची घटनाओं पर आधारित है और जब मैंने इस कहानी को बड़े पर्दे पर बताने की जरूरत महसूस की, तो कई लोगों ने मुझसे अक्सर एक ही सवाल पूछा था किस भरोसे पर आप ये फिल्म बनाना चाहते हैं? मेरा जवाब 'था' और 'है' - 'मेरा भरोसा दर्शकों पर' और हां वो दिन आ गया है जब हम, 'डोरोथी' की पूरी टीम, बेसब्री से दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए तैयार हैं, ठीक वैसे ही जैसे एक बच्चा अपनी पहली पेंटिंग अपने माता-पिता को दिखाता है और हां 'डोरोथी' अब बारी आपकी है।"

उन्होंने लिखा, "उसे थोड़ी सी जगह दीजिए और वो पक्का आपके दिलों को छू लेगी, प्लीज हमारी फिल्म थिएटर्स में देखिए और मैं वादा करता हूं कि ये वर्थ होगी...मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि फिल्म देखने से पहले कोई भी स्पॉइलर सुनने या पढ़ने से बचें। ये एक ऐसा एक्सपीरियंस होगा जिसे महसूस करना वर्थ है और प्लीज फिल्म का कोई भी स्पॉइलर या क्लिप शेयर न करें, ताकि बाकी लोग भी वही महसूस कर सकें, जैसे आपने किया।"

Tags:    

Similar News