शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंद
ग्रेटर नोएडा ! एक तरफ जहां जनपद की पुलिस गैर जनपदों में चुनाव कराने में मशगुल दिख रही हैं वहीं दूसरी तरफ शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंदी पर है।;
ग्रेटर नोएडा ! एक तरफ जहां जनपद की पुलिस गैर जनपदों में चुनाव कराने में मशगुल दिख रही हैं वहीं दूसरी तरफ शहर में बदमाशों के हौंसले बुलंदी पर है। बदमाश सरेआम कार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। आलम यह है कि बदमाश दिन-दहाड़े कार लूट की वारदात को अंजाम दे जाते है जिसके बाद पुलिस लकीर पिटती नजर आती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने कार लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। बता दें कि दो दिन पहले भी रैडिशन होटल के पास से बदमाश कार लूट की वारदात को अंजाम दें दिया था। जिसका अभी तक कुछ अता-पता नहीं चल सका है। ऐसे में एक और कार लूट से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम बदमाशों ने हथियार की नोक पर चालक से कार लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक लूटी गई कार नरेन्द्र कौशिक की है जो ठेकेदार है। वह मूलरूप से नोएडा के रायपुर गांव के रहने वाले है।
उनकी साईट नॉलेज पार्क तीन में चल रही है। पीडि़त के मुताबिक साईट के बाहर उनका चालक नरेन्द्र ब्रेजा विटारा कार की सफाई कर रहा था। इसी दौरान तीन बदमाश पैदल ही वहां आ धमके और चालक को बंदूके पर ले लिया। फिर उसे धक्का देकर कार लूट कर फरार हो गए। पीडि़त के शोर मचाने पर आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। तत्काल सूचना पुलिस को दी। मौंके पर पहुंची पुलिस ने कंट्रोल रूम को सूचित कर शहर की नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान भी चलाया। लेकिन तब तक बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि शहर में आए दिनों कार लूट की वारदात हो रही है। वहीं चुनावी कार्य में बाहरी जनपदों में गई पुलिस कर्मचारियेां की कमी के चलते पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्थ करने में बौनी नजर आ रही है। दो दिन पहले ही रैडिसन होटल के समीप तीन बदमाशों ने व्यापारी के चालक को बंधक बनाकर इनोवा कार लूटी थी। जिसके बाद चालक को पांच घंटों तक अगवा कर शहर के गलियारों में भी घुमाया गया था। अब एक और कार लूट की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है।