कार की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत

झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 133 पर गंगवारा गांव के निकट आज तेज रफ्तार कार की चपेट में आने एक वृद्ध महिला की मौत हो गई

Update: 2018-11-13 01:25 GMT

दुमका। झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 133 पर गंगवारा गांव के निकट आज तेज रफ्तार कार की चपेट में आने एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मृत वृद्ध महिला सीता मुर्मू हसंडीहा थाना क्षेत्र के गंगावारा संताली टोला की रहनेवाली थी। वह आज दोपहर खेत से धान काट कर घर लौट रही थी। वह सड़क पार कर रही थी। इस बीच तेज गति से आ रही कार ने से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर काफी देकर तक सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद जाम समाप्त हो गया। 

Full View

Tags:    

Similar News