अवैध रेत उत्खनन के मामले में 8 ट्रैक्टर जप्त

 छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बालको नगर थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुए 8 ट्रैक्टर पकड़ कर कार्रवाई के लिए जिला खनिज अधिकारी को सौंपा है;

Update: 2019-10-21 00:49 GMT

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की बालको नगर थाना पुलिस ने अलग अलग स्थानों से अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुए 8 ट्रैक्टर पकड़ कर कार्रवाई के लिए जिला खनिज अधिकारी को सौंपा है।

अवैध रेत परिवहन को लेकर चलायी जा रही अभियान के तहत बाल्को नगर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से रेत का अवैध उत्खनन कर तस्करी करते हुए 8 ट्रैक्टर जप्त किया है। पुलिस ने इस मामले में सोहरन सिंगापुर, सुरेश सिंह दोन्दरो, भोजराम यादव बेला कछार बाल्को, शंकर जांगड़े भदरापारा बालको, राजेश कर्ष बेन्दरकोना, राजकुमार सिंह रिसदी चौक और सरवन कुमार को पकड़ा हैं।

पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को जप्त कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनिज विभाग को सौंप दिया है।

Full View

Tags:    

Similar News