रोडवेज के आठ संविदा चालक बर्खास्त

परिवहन निगम रोडवेज के संविदा चालकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, लेकिन रोडवेज के चालकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा

Update: 2019-09-10 12:41 GMT

नोएडा। परिवहन निगम रोडवेज के संविदा चालकों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, लेकिन रोडवेज के चालकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा।

इन चालकों के रवैये से परेसान होकर परिवहन निगम ने मोरना डिपो के आठ संविदा चालकों को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि नोएडा डिपो के ये सभी संविदा चालक लंबे समय से बिना बताए छुट्टी पर चल रहे थे। कई बार डिपो प्रभारी ने उनसे संपर्क किया तो चालकों की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गा। वहीं इन चालकों को पहले भी यात्री और अधिकारियों से बदसलूकी करने का आरोप लगा है।

नोएडा डिपो के एआरएम अनुराग यादव ने बताया कि बिना बताए लगातार अनुपस्थित चल रहे आठ चालकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। कई अन्य कर्मियों को भी निशाने पर लिया गया है और उन भी शिकंजा कसा जा सकता है।

लिहाजा आने वाले दिनों में अब कंडक्टरों पर कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे हैं। बिना बताए अनुपस्थित चल रहे कई कर्मियों के बारे में रिपोर्ट सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को मिली है और आगे की कार्रवाई के लिए संस्तुति के लिए परिक्षेत्र अफसरों से राय ली जा रही है।

Full View

Tags:    

Similar News