कार में आग लगने से चालक की जलकर मौत

गुजरात के अहमदाबाद में आज एक कार में अचानक आग लग जाने से इसमें सवार एक व्यक्ति की जल कर मौत हो गई

Update: 2020-03-17 00:52 GMT

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में आज एक कार में अचानक आग लग जाने से इसमें सवार एक व्यक्ति की जल कर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मनोज सोनी नाम का यह व्यक्ति अपनी कार से हाथीजण-महमेदाबाद मार्ग पर जा रहा था तभी अचानक इसमे आग लग गयी। अचानक लगी आग इतनी तेजी से फैली कि वह चालक की सीट से भाग भी नहीं सका और जल गया।

ज्ञातव्य है कि कुछ ही समय पहले शहर के इंदिरा पुल पर भी ऐसी ही एक अन्य घटना में कार में लगी आग में एक व्यक्ति की जल कर मौत हो गयी थी।

Full View

Tags:    

Similar News