ईपीसीएच के मुख्य संरक्षक के रुप में बने रहेंगे डॉ. राकेश कुमार
कार्यकाल समाप्त होने के बाद राकेश कुमार ने अपने पद से दे दिया था इस्तीफा;
ग्रेटर नोएडा। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ हैंडीक्राफ्ट (ईपीसीएच) मुख्य संरक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था, जिसको लेकर ईपीसीएच के सदस्यों को दोबारा पदभार सम्भालने का अनुरोध किया था, जिसका राकेश कुमार ने स्वीकार कर लिया है।
ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद ने बताया कि डॉ. राकेश कुमार ने मुख्य संरक्षक (चीफ मेंटर) की भूमिका अपनाई और इस विषय पर अपने विशाल अनुभव और ज्ञान के साथ हस्तशिल्प क्षेत्र का मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि ईपीसीएच के हमारे जयपुर घोषणापत्र के अनुसार ष्तीन गुना तीस तकष् का जनादेश हम में से प्रत्येक के प्रयासों के बिना हासिल नहीं किया जा सकता है। डॉ. राकेश कुमार के योगदान को देखते हुए, ष्तीन गुना तीस तकष् के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, डॉ. राकेश कुमार का मार्गदर्शन और दूरदर्शिता बहुत मददगार होगी, जिसके बिना लक्ष्य हासिल करना मुश्किल होगा। संपूर्ण हस्तशिल्प निर्यातक बिरादरी और प्रशासन समिति ने डॉ. कुमार से ईपीसीएच के मुख्य संरक्षक (चीफ मेंटर) की भूमिका में महानिदेशक बने रहने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। मुझे पूरा यकीन है कि हममें से हर कोई ष्तीन गुण तीस तकष् के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 100 प्रतिशत देगा और डॉ. राकेश कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाएगा।