डॉ. सीपी जोशी बने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष​​​​​​​

राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नाथद्वारा से विधायक डा़ सी पी जोशी आज सर्वसम्मति से पन्द्रहवीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित हुए

Update: 2019-01-16 11:57 GMT

जयपुर । राजस्थान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नाथद्वारा से विधायक डा़ सी पी जोशी आज सर्वसम्मति से पन्द्रहवीं विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए प्रस्ताव रखा और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने इसका अनुमोदन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से श्री जोशी अध्यक्ष निर्वाचित हुए और सदन की कार्यवाही संभाली। 

इसके पश्चात श्री गहलोत ने श्री जोशी को बधाई दी। श्री कटारिया ने भी उन्हें बधाई दी। इसी तरह विधानसभा के अन्य सदस्यों ने भी उनके अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Full View

Tags:    

Similar News