भवन टूटते ही लाखों की एक्सपायरी डेट की दवाईयां बरामद
जतारा ! सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतारा में गरीब बीमार लोगों को निशुल्क वितरित होने के लिए शासन के द्वारा वर्ष 2008 से लेकर 2012 तक के लिये आई लाखों की कीमती दवाईयां जो कुपोषति;
जतारा ! सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जतारा में गरीब बीमार लोगों को निशुल्क वितरित होने के लिए शासन के द्वारा वर्ष 2008 से लेकर 2012 तक के लिये आई लाखों की कीमती दवाईयां जो कुपोषति बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं को उपचार के दौरान दी जाना थी। इन दवाइयों में आयरन, फोलिक्सड, एनटी बारटिक, गोलीयों इन्जेक्सन, जीवन रक्षक दवाई में जैसे डेकाडेन, आई डिफ्प आदि के नाम शामिल है। जिनकी कीमत लाखों रूपये बताई जा रही हंै। लेकिन हकीगत तो यह है कि यह दवाईयां स्टोर रूम की जगह एक कर्मचारी के आवास में रखी पाई गयीं हैं। जब इस अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए पुराने भवनों की तोडफ़ ोड़ की जा रही है और जैसे ही मंगलवार को ठेकेदार द्वारा भवन को तोड़ा गया तो उसमें लाखों रूपये की एक्सपायरी डेट की कीमती दवाईयां मिलने के बाद सनसनी फैल गई ।
स्वास्थ्य विभाग के अमले की यह लापरवाही किसी इंसान की जान पर बन सकती थी। अगर धोके से इन दवाईयों का सेवन कोई मरीज कर लेता तो उसे अपनी जान गवानी पड़ सकती थी। वही लोगों का आरोप है कि आये दिन यहां के डॉक्टर मरीजों को सरकारी अस्पताल से दवाईयां ना देकर उनसे मेडीकल स्टोर से खरीदने की बात कहते हैं। इतना ही नही इसके पहले भी जतारा के एनआरसी में एक्सपायरी डेट की दवाईयां मिल चुकी है। लेकिन जिले के अधिकारी के द्वारा लापरवाही करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गई है। जिले के अधिकारियों से लेकर जतारा बीएमओ इस मामले में पुरी तरह से अनजान बनकर अपना मोबाइल फ ोन बंद किये हुए हंै । जब इस संबंध में बीएमओ डॉ राहुल जैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुराने भवन में जो पांच साल पुरानी एक्सपायरी डेट की दवाईयां मिली हैं उसकी नियमअनुसार जांच कराने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। मामले की जानकारी लगते ही सीआईके की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिसमें सीएमएचओ डॉ वर्षा राय,डॉ पीके माहौर दल के सदस्यों के साथ जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारियों का पंचनामा बनाकर बरामद की गई एक्सपायरी डेट की दवाईयों की कीमत का आंकलन किया।