गाजियाबाद के नए रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर बने धर्मेंद्र सिंह यादव 

गाजियाबाद-एनसीआर में धर्मेंद्र सिंह यादव को गाजियाबाद के आरपीओ ऑफिसर (रीजनल पासपोर्ट) के पद पर तैनात किया गया है;

Update: 2017-10-27 17:13 GMT

गाजियाबाद। गाजियाबाद-एनसीआर में धर्मेंद्र सिंह यादव को गाजियाबाद के आरपीओ ऑफिसर (रीजनल पासपोर्ट) के पद पर तैनात किया गया है। बता दें कि इससे पहले धर्मेंद्र सिंह शहर के एसएसपी भी रह चुके हैं।

जिसके बाद इन्हें नोएडा के एसएसपी पद पर तैनात कर दिया गया था। गाजियाबाद में तैनाती के दौरान धर्मेंद्र सिंह ने बहुत ही सराहनीय कार्य किए।

वर्तमान तैनाती से पहले धर्मेंद्र सिंह अम्बेडकर पुलिस अकादमी में तैनात थे। यहां इनके अंडर में पश्चिम के कई जिले आएंगे जहां वो पासपोर्ट जारी कराएंगे।

Tags:    

Similar News