डॉग चन्नो की विदाई

गोविन्द पुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ ने शनिवार को 10 से 12 बजे तक निलामी के लिए स्थानीय लोगो को आमंत्रित किया गया;

Update: 2017-10-29 14:24 GMT

गाजियाबाद। गोविन्द पुरम स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ ने शनिवार को 10 से 12 बजे तक निलामी के लिए स्थानीय लोगो को आमंत्रित किया गया। गाजियाबाद व आस पास के इलाके से लगभग 8 से 10 लोग डॉग निलामी में उपस्थित रहे।

डॉग हैंडलर के.एल. पात्रो ने सभी लोगो को डॉग चन्नो की खूबियों के बारे में बताया एवं उनके सामने डॉगस को कमांड देकर चलना, उठना, बैठना, भौंकना जो ड्रिल होती है वह कार्रवाई गई। उसके बाद बोली की शुरूआत हुई।

गजियाबाद हरसांव के सुभाष यादव द्वारा चन्नो के लिए सबसे ज्यादा  1100 रूपए की बोली लगाई गई। चन्नो को बल में शौर्यपूर्ण कार्य के लिए महानिदेशक सम्मान चिन्ह से नवाजा गया है। चन्नो ने उत्तराखंड की त्रासदी, कानपुर रेल हादसा व दिल्ली एनसीआर में इमारत ध्वस्त हादसे में काफी खतरनाक जगहों पर सर्च ऑपरेशन किए है।

Tags:    

Similar News