मांगों को लेकर आज किसानों का प्रदर्शन-प्राधिकरण की करेंगे तालाबंदी

मांगों को लेकर एक बार फिर किसान नोएड प्राधिकरण का घिराव करते हुए ताला बंदी करेंगे

Update: 2023-06-16 14:10 GMT
नोएडा। मांगों को लेकर एक बार फिर किसान नोएड प्राधिकरण का घिराव करते हुए ताला बंदी करेंगे। किसानों का आरोप है डेढ़ साल पहले 122 दिन के प्रदर्शन में मांगों को लेकर सांसद और विधायक के सामने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों समझौता कराया था। लेकिन एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया।
 
भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि जो समझौता अब तक अधूरा है उसे पूरा कराकर ही किसान वापस लौटेगा। वे अधिकारियों सांसद और विधायक के झूठे बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि  जिस दिन से नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी बनी है। उस दिन से किसानों के हक में निर्णय नहीं लिए जा रहे हैं। जिसके कारण किसानों में भारी आक्रोश है ।
 
इसके लिए सुबह से सेक्टर-5 हरौला बारातघर में किसाने एकत्रित होगा। वहां से पैदल मार्च करते हुए किसान नोएडा प्राधिकरण आएंगे। यहां प्रदर्शन और प्राधिकरण की तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में 81 गांवों के किसान शामिल होंगे। इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। प्राधिकरण के चारो ओर बेरिकेट लगाकर किसानेां को रोकने की तैयारी है।  
 

Similar News