रुचिका सिंह ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने की आरोपी रुचिका सिंह ने खुद माफी मांग ली है;

By :  Deshbandhu
Update: 2026-08-01 15:13 GMT

सोशल मीडिया पर 50 मिनट का वीडियो किया जारी, "बोली देश मुझे मॉफ कर दे"

नोएडा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने की आरोपी रुचिका सिंह ने खुद माफी मांग ली है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके उन्होंने माफी मांगी है। जीरो FIR दर्ज होने के बाद रुचिका सिंह पहली बार कैमरे के सामने आई है। उसने अपनी उम्र 15 साल बताई है।

पहले जानते है क्या कहा वीडियो

जुलाई को मैं सीधी जंतर मंतर पर गई थी अपने friends के साथ। फिर वहां पे protest हो रहा था। मैंने वहां पे coke दी। वहां पे group बने हुए थे बहुत सारे। वो लोग बहुत चीजें बोल रहे थे, बहुत गाली दे रहे थे प्रधानमंत्री जी को। उन लोगों के influence में आके कि 'तुम लोग भी बोलो, तुम लोग भी बोलो, वो सब बोलो, सब बोलो' करके मैंने बहुत चीजें बोली।

मैं भी मात्र पंद्रह साल की हूं। मैंने जो करा माफी के लायक नहीं था। मैंने बहुत गंदी चीजें बोली हैं। लेकिन पहली और आखिरी गलती हो गई। इसके बाद मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी। और ना ही वो चीज मैंने कभी पोस्ट की थी।

मैं पूरे देश से माफ़ी मांगती हूं। मैं इतनी शर्मिंदा हूं, मैं अपनी नजर भी नहीं उठा पा रही हूं। मैं सबसे माफ़ी मांग रही हूं। मुझे प्लीज माफ़ कर दीजिए, प्लीज।"इस वीडियो में वह हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रही हैं।

रुचिका सिंह की मां ने माफी मांगी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गंदी-गंदी गालियां देकर चर्चा में आईं रुचिका सिंह की मां ने माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी बेटी के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसको लेकर वह पहले ही पुलिस थाने में अपना माफीनामा सौंप चुकी हैं। बता दें, कॉकरोच जनता पार्टी के झंडे तले होने वाले नीट पेपर लीक के प्रोटेस्ट के दौरान रुचिका का एक वीडियो वायरल हुआ था।

इन धराओ में दर्ज हुआ था मुकदमा

सोशल मीडिया पर रुचिका का यह वीडियो वायरल होने के बाद गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें रुचिका सिंह का नाम भी शामिल किया गया। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और पुलिस ने रुचिका सिंह की तलाश शुरू कर दी। नोएडा पुलिस के मुताबिक रुचिका के ऊपर बीएनएस की धारा 352 (जानबूझकर अपमान करना और शांति भंग करने के लिए उकसाना) और 353 (1) और 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।

Tags:    

Similar News