यूक्रेन बंदरगाह पर फंसे भारतीय: ड्रोन और मिसाइल हमलों का खतरा

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज एमवी अमीर-1 पर सवार 13 भारतीय नाविकों सहित कुल 15 सदस्य लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच फंसे हुए हैं;

Update: 2026-07-29 01:37 GMT

एमवी अमीर-1 पर संकट: 13 भारतीय नाविकों की जान जोखिम में

  • फारवर्ड सीमेन्स यूनियन की अपील: सरकार से सुरक्षित निकासी की मांग
  • काला सागर में युद्ध का असर: समुद्री गतिविधियां ठप, नाविकों पर मंडराया खतरा
  • भारत सरकार से तात्कालिक हस्तक्षेप की मांग: परिवारों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली। यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज एमवी अमीर-1 पर सवार 13 भारतीय नाविकों सहित कुल 15 सदस्य लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच फंसे हुए हैं। जहाज के आसपास धमाकों की गूंज और हमलों की आशंका ने चालक दल की रातों को भय और अनिश्चितता से भर दिया है।

फारवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने इंटरनेट मीडिया पर आपात अपील जारी करते हुए कहा कि जहाज युद्धग्रस्त क्षेत्र में फंसा हुआ है और चालक दल बेहद जोखिमभरे हालात में जी रहा है। यूनियन के अनुसार, बार-बार ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे हर समय खतरे का माहौल बना हुआ है।

यूनियन ने आशंका जताई है कि किसी भी समय जहाज पर सीधा हमला हो सकता है। उन्होंने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर भारतीय नाविकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने की अपील की है।

वर्तमान में यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के कारण काला सागर क्षेत्र के कई बंदरगाहों में समुद्री गतिविधियां प्रभावित हैं। ऐसे हालात में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

Tags:    

Similar News