दिल्ली: तीस हजारी अदालत के सामने गोलीबारी, एक घायल

एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर को यहां भीड़ भरे तीस हजारी अदालत के सामने गोलीबारी की, जिसमें एक विचाराधीन अपराधी घायल हो गया।

Update: 2018-05-29 16:51 GMT

नई दिल्ली। एक व्यक्ति ने मंगलवार दोपहर को यहां भीड़ भरे तीस हजारी अदालत के सामने गोलीबारी की, जिसमें एक विचाराधीन अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। रपट लिखे जाने तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन उसे घटना के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(उत्तर) विनीत कुमार ने आईएएनएस को बताया, "आरोपी ने गेट नंबर 2 के पास अपराह्न् 1.15 बजे हरियाणा पुलिस की बस में बैठे एक विचाराधीन अपराधी पर गोली चलाई।"

अधिकारी ने कहा, "उसे यहां पहले हरियाणा पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया था। वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।"

कुमार ने कहा, "आरोपी युवक लग रहा है हो सकता है वह नाबालिग हो। हम उससे और ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।"
 

Tags:    

Similar News