दिल्ली सरकार कोरोना से 4 कदम आगे चल रही : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि जहां कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं सरकार इस संक्रमण से निपटने की तैयारी में चार कदम आगे
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि जहां कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं सरकार इस संक्रमण से निपटने की तैयारी में चार कदम आगे है। केजरीवाल ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के कारण अब तक 398 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा, "पिछले कुछ दिनों से मामले बढ़ रहे हैं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम योजना बनाने में चार कदम आगे हैं। हमने जरूरत से ज्यादा आवश्यक इंतजाम किए हैं। कोरोनोवायरस से लड़ने के लिए हम परमानेंट लॉकडाउन नहीं लगा सकते।"
We have procured large number of beds to treat Corona patients. Though the number of cases are rising, we have sufficient arrangements to treat them. https://t.co/vOm9Vfgx7f
केजरीवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि हमारा मकसद यह है कि मामलों से निपटने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड और व्यवस्था हो और कम मौतें हों।
उन्होंने कहा, "हमने कोरोना (वायरस) के रोगियों के इलाज के लिए बड़ी संख्या में बेड की व्यवस्था की है। हालांकि, मामलों की संख्या बढ़ रही है, हमारे पास उनके इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है।" उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते शहर में कोरोना के इलाज के लिए 4,500 बेड थे।
सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो चलाने से हमारे स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल टूटता है। ये समय राजनीति का नहीं है। मेरी सभी से अपील है हर वीडियो पर विश्वास न करें। मैं भरोसा देता हूँ, सच्चा वीडियो होगा तो हम एक्शन लेंगे pic.twitter.com/DuMgWwnZ5i
केजरीवाल ने कहा, "पिछले सप्ताह में, हमने 2,100 और बेड की व्यवस्था की। हमारे पास अब लगभग 6,500 बेड हैं। पांच जून तक, हमारे पास 9,500 बेड होंगे। हम अस्पतालों और होटलों को टेकओवर कर वहां बेड का इंतजाम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में कोरोना के मामले दोगुना हुए हैं और सिर्फ 2,100 लोग अस्पतालों में हैं, बाकी सबका इलाज घरों में हो रहा है।
केजरीवाल ने कहा, "आज, 17,386 मामले हैं और सिर्फ 2,100 मरीज अस्पतालों में हैं, पिछले 15 दिनों में सिर्फ 600 और लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं।"