रक्षा फिजियोयोगा एवं मार्शल आर्ट्स एकेडमी ने झटके दो गोल्ड मेडल

प्रथम फरीदाबाद कप ताईक्वांडो चैपियनशिप में रक्षा फिजियोयोगा एवं मार्शल आर्ट एकेडमी के अर्शिया कौशिक व मास्टर दक्ष ने बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए दो गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया

Update: 2019-09-17 11:15 GMT

फरीदाबाद। प्रथम फरीदाबाद कप ताईक्वांडो चैपियनशिप में रक्षा फिजियोयोगा एवं मार्शल आर्ट एकेडमी के अर्शिया कौशिक व मास्टर दक्ष ने बेहतरीन प्रर्दशन करते हुए दो गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा किया। ट्रस्ट के संस्थापक व संचालक डॉ.विनोद कौशिक ने बताया कि अर्शिया कौशिक ने पिछले सप्ताह सिरसा में आयोजित सीबीएसई जोनल ताईक्वांडो चैपियनशिप में भी सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल की तरफ से खेलते हुए बेहतरीन प्रर्दशन किया था। 

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की कोच कुमारी रक्षा सिंह,वरूण धीमन व नविता कौशिक की बच्चें के साथ कड़ी मेहनत का नतीजा है कि बचे इस मुकाम पर पहुंच पाए है। 

डॉ. विनोद कौशिक ने बताया कि बच्चों की इस उपलब्धि पर वे फूले नहीं समा रहे है और वे बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते है और साथ ही साथ बच्चों के माता पिता को भी इसके लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते है।
 

Full View

Tags:    

Similar News