बिजली गिरने से एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लोदाम कस्बा में आज दोपहर बिजली गिरने की घटना में एक युवक की मौत हो गयी
By : एजेंसी
Update: 2017-09-09 16:06 GMT
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लोदाम कस्बा में आज दोपहर बिजली गिरने की घटना में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार लोदाम मुख्य मार्ग के किनारे बरगद के पेड़ पर बिजली गिरने से वहां खड़ा मुख्तार अंसारी (30) इसकी चपेट में आ गया।
बिजली की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस जाने से इस युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।