मूक बाधिर बालक का शव कुएं में मिला

 मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में आज एक मूक बाधिर बालक का शव कुएं में मिला। वह कल से घर से लापता था।  पुलिस सूत्रों के अनुसार गोरबी चौकी अंतर्गत निवासी प्रदीप कुमार वैश्य (12) का शव कुएं में मिला

Update: 2017-06-12 16:10 GMT

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में आज एक मूक बाधिर बालक का शव कुएं में मिला। वह कल से घर से लापता था।  पुलिस सूत्रों के अनुसार गोरबी चौकी अंतर्गत निवासी प्रदीप कुमार वैश्य (12) का शव कुएं में मिला। वह जन्म से गूंगा बहरा था, जो कल घर से निकला था।

वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन किए, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। आज सुबह उसका शव गांव के एक व्यक्ति के कुएं मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।  पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

Tags:    

Similar News